1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायली बमबारी में लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के प्रमुख ठिकाने तबाह, IDF ने जारी किया वीडियो

इजरायली बमबारी में लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के प्रमुख ठिकाने तबाह, IDF ने जारी किया वीडियो

 Published : Oct 31, 2023 08:34 am IST,  Updated : Oct 31, 2023 08:34 am IST

इजरायली सेना ने लेबनान स्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के सभी प्रमुख बुनियादी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़ाकू विमानों से बम गिरने के बाद पूरी बिल्डिंग सेकेडों में जमींदोज हो जाती है और भयंकर धुएं का गुबार ऊपर उठा।

इजरायली बमबारी में हिजबुल्लाह के ठिकाने तबाह।- India TV Hindi
इजरायली बमबारी में हिजबुल्लाह के ठिकाने तबाह। Image Source : ISRAEL X

इजरायली सेना को हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) ने हिजबुल्ला के सभी प्रमुख ठिकानों को भीषण बमबारी में तबाह कर दिया है। इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्ला के प्रमुख बुनियादी ठिकानों, हथियारों, चौकियों और स्थलों पर घातक बमवर्षा किया। इससे हिजबुल्लाह के सभी आतंकवादी बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए। हिजबुल्ला लेबनान का आतंकी संगठन है, जो हमास के साथ और इजरायल के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। 

अब तक इजरायल की जवाबी कार्रवाई में हिजबुल्लाह के कई आतंकी भी मारे जा चुके हैं। साथ ही कई इजरायली सैनिक घायल हुए हैं। आइडीएफ ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने का वीडियो भी जारी किया है। हमले के वीडियो का लिंक दिया जा रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि हिजबुल्ला के प्रमुख ठिकानों, हथियार डिपो समेत उनकी पोस्ट पर इजरायली सेना ने भीषण बमबारी की है। इस हमले में हिजबुल्ला के प्रमुख ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है। आशंका है कि इस हमले में हिजबुल्लाह के कई आतंकवादी भी मारे गए हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि किसी ओर से नहीं की गई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश