1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. "पाकिस्तान में लोकतंत्र तार-तार...", इमरान खान की गिरफ्तारी पर महबूबा मुफ्ती-फारूक अब्दुल्ला का आया बयान

"पाकिस्तान में लोकतंत्र तार-तार...", इमरान खान की गिरफ्तारी पर महबूबा मुफ्ती-फारूक अब्दुल्ला का आया बयान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2023 05:02 pm IST,  Updated : May 10, 2023 05:02 pm IST

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, पाकिस्तान में लोकतंत्र तार-तार हो गया है। वहां की स्वतंत्र न्यायपालिका और मुखर मीडिया सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जो एक मात्र उम्मीद की किरण है।

महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला - India TV Hindi
महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला Image Source : FILE PHOTO

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। इसे लेकर भारत ने भी बनाए रखी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) चीफ महबूबा मुफ्ती का भी बयान सामने आया है।

'ओछे आरोपों' के आधार पर...

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान में लोकतंत्र तार-तार हो गया है। वहां की स्वतंत्र न्यायपालिका और मुखर मीडिया सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जो एक मात्र उम्मीद की किरण है। हालांकि, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में ऐसा नहीं है।" पीडीपी चीफ ने कहा कि पड़ोसी देश में 'ओछे आरोपों' के आधार पर राजनीतिक नेताओं या प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, लेकिन संतुलन बनाकर रखने वाली अन्य संस्थाओं ने अभी तक घुटने नहीं टेके हैं।

"पाकिस्तान में अस्थिरता हमारे लिए खतरनाक"

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "पाकिस्तान में अस्थिरता हमारे लिए खतरनाक है। उपमहाद्वीप में शांति के लिए एक स्थिर पाकिस्तान का होना बहुत जरूरी है। हम पाकिस्तान की हालत अच्छे होने की दुआ करते हैं। उम्मीद है लोगों को शांतिपूर्व जीवन मिलेगा। पड़ोसी मुल्क होने के नाते हमें पाकिस्तान में बेहतर हालात की उम्मीद करनी चाहिए। अस्थिर पाकिस्तान हमारे लिए खतरनाक है।" 

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार इमरान खान को आज कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच राजधानी इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान भ्रष्टाचार विरोधी नियामक ने इमरान को 14 दिन की रिमांड में भेजने की मांग की। इमरान को मंगलवार को देश के अर्धसैनिक बलों ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के आदेश पर उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट में मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश