1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'मॉरिशस की मिट्टी में भारतीयों का खून-पसीना', भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

'मॉरिशस की मिट्टी में भारतीयों का खून-पसीना', भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

 Published : Mar 11, 2025 07:54 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 12:40 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने कहा कि मॉरिशस में मिनी हिंदुस्तान बसता है। मॉरिशस की मिट्टी में भारतीयों का खून-पसीना मिला हुआ है। यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनेपन का एहसास है।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरिशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भोजपुरी से भाषण की शुरुआत की। मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुईस में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं 10 साल पहले इसी दिन मॉरीशस आया था। यह होली के एक सप्ताह बाद था और मैं अपने साथ 'फगवा' की खुशी लेकर आया हूं। इस बार मैं होली के रंगों को अपने साथ भारत लेकर जाऊंगा।'

यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनेपन का एहसास

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मॉरिशस की मिट्टी में भारतीयों का खून-पसीना मिला हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें मॉरिशस में अपने लोगों के बीच होने का एहसास हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, 'मैं जब मॉरीशस आता हूं, तो ऐसा लगता है कि अपनों के बीच ही तो आया हूं। यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनेपन का एहसास है।'

मॉरिशस में बसता है मिनी हिंदुस्तान

पीएम मोदी ने कहा कि भाषा-बोली, खान-पान के हिसाब से देखें तो मॉरिशस में मिनी हिंदुस्तान बसता है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के साथ मॉरिशस का भावुक संबंध है। हम मिलकर बिहार को अपना गौरव वापस दिलाएंगे।

मॉरिशस की सरकार ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी ने कहा, 'मॉरीशस के लोगों ने यहां की सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला लिया है। मैं आपके निर्णय को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। ये भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है।'

भारत और मॉरिशस का रिश्ता बहुत गहरा

पीएम मोदी ने कहा कि मॉरिशस हमारे लिए एक परिवार है। भारत और मॉरिशस का रिश्ता बहुत गहरा और मजबूत है। भारत हमेशा मॉरिशस के साथ खड़ा रहेगा। कोविड के समय हमने मॉरिशस को वैक्सीन भेजी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश