1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने पर पुतिन ने दी पीएम मोदी को बधाई, अमेरिका और यूरोप ने कहा-"शाबाश"

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने पर पुतिन ने दी पीएम मोदी को बधाई, अमेरिका और यूरोप ने कहा-"शाबाश"

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 23, 2023 10:51 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 10:51 pm IST

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही पूरी दुनिया भारत को सलाम ठोक रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बनने पर बधाई दी। वहीं अमेरिका और यूरोप ने भी शाबाश इंडिया कहकर हौसलाफजाई की। चांद की सतह पर इस उपलब्धि के साथ सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन।- India TV Hindi
रूसी राष्ट्रपति पुतिन। Image Source : ISRO

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत अमेरिका और यूरोप ने चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दी है। पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान -3 मिशन की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई देते हुए कहा "भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की सफल लैंडिंग के अवसर पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास है। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में एक बड़ा कदम है और निश्चित रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रभावशाली प्रगति का प्रमाण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नेतृत्व और कर्मचारियों को नई उपलब्धियों के लिए मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अमेरिका और यूरोप ने इस महान उपलब्धि पर भारत को शाबाश कहकर बधाई दी है।

अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने बुधवार को चंद्रमा पर चंद्र मिशन की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई दी और इसरो की इस उपलब्धि को अंतरिक्ष इतिहास में एक "अतुल्य" क्षण करार दिया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इससे कुछ दिन पहले रूस का मानवरहित लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित होकर चंद्रमा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई!

दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने पर भी दी बधाई

नासा ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बनने और चांद पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई दी। नासा ने कहा कि हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।” यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अतुल्य! इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई!!" उन्होंने लिखा, “भारत ने नई तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए किसी अन्य खगोलीय पिंड पर पहली सॉफ्ट लैंडिंग की। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं।” ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर लिखा, "इतिहास बन गया! इसरो को बधाई।"(भाषा)

यह भी पढ़ें

चंद्रयान की सफल लैंडिंग ने झुठला दी "चंदा मामा दूर के" गाई जाने वाली लोरियां, चांद पर बढ़ी जीवन की संभावना

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बोले पीएम मोदी, "हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे पूरा किया"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश