1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस कभी भी कर सकता है परमाणु हमला, तीसरे विश्व युद्ध का मंडरा रहा खतरा

RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस कभी भी कर सकता है परमाणु हमला, तीसरे विश्व युद्ध का मंडरा रहा खतरा

 Published : Sep 10, 2022 06:04 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 06:04 pm IST

RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले छह महीने से चलते आ रहा है। इस युद्ध का अब तक निर्णय नहीं हो पाया की आगे क्या होगा। इतने समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

RUSSIA-UKRAINE WAR- India TV Hindi
RUSSIA-UKRAINE WAR Image Source : AP

Highlights

  • पश्चिम को क्रेमलिन को चेतावनी देने की जरूरत है
  • दक्षिण में 270 वर्ग मील के अपने क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था
  • पुतिन का आदेश हमें दुनिया को खत्म करने के कगार पर ले जाएगा

RUSSIA-UKRAINE WAR: रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले छह महीने से चलते आ रहा है। इस युद्ध का अब तक निर्णय नहीं हो पाया की आगे क्या होगा। इतने समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। लेकिन यूक्रेन को डर है कि रूस कभी भी परमाणु हमला कर सकता है और इसे थर्ड वर्ल्ड वार की स्थिति बन सकती है। यूक्रेन के एक टॉप जनरल ने चेतावानी देते हुए बताया है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए पुतिन का 'आदेश' हमें दुनिया को खत्म करने के कगार पर ले जाएगा। जनरल की चेतावनी ऐसे समय में आई है जब रूसी सैनिक युद्ध के मैदान में निराश है और हथियारों की कमी महसुस कर रहे हैं। 

इसके चपेट में पूरी दुनिया आएगी

रूस इस युद्ध में यूक्रेन को अबतक विफल नहीं कर पाया है ये साफ तौर रूस की हार समझी जा सकती है। बल्कि मजबूत प्रतिरोध के कारण उसे पूर्वी क्षेत्र में कीव से हटने के लिए भी मजबूर होना पड़ा है। ऐसे में यह खतरा बना हुआ है कि पुतिन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल युद्ध का रुख मोड़ने के लिए कर सकते हैं। जैसा कि द सन द्वारा रिपोर्ट किया गया था, ज़ालुज़्नियाक ने अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए एक यूक्रेनी सांसद के एक लेख का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में रूसी सेना द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का कर सकता है। परमाणु संघर्ष में दुनिया के अन्य देशों की प्रत्यक्ष भागीदारी की संभावना को पूरी तरह से खारिज करना भी संभव नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो पूरी दुनिया इसके चपेट में आ जाएगी

पुतिन हार के डर से कर सकते हैं ऐसा 
जनरल ने आगे कहा कि पश्चिम को क्रेमलिन को चेतावनी देने की जरूरत है कि अगर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया गया तो उसे जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे के बारे में यूक्रेनी जनरल की चेतावनी सेवानिवृत्त ब्रिटिश जनरल सर रिचर्ड बैरोन्स की चेतावनी के बाद आई है। रिचर्ड को डर था कि यूक्रेन में "हार" होने पर पुतिन परमाणु हथियारों का उपयोग करने की "संभावना" रखते हैं।

नाटो से इस मसले का जिक्र 
यूक्रेनी जनरल ने बताया कि ज़ेलेंस्की की सेना ने पूर्व और दक्षिण में 270 वर्ग मील के अपने क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को देश के पूर्वी हिस्से में रूसी बलों के खिलाफ अपने जवाबी हमले में नई सफलता का दावा किया और एक बड़े गांव पर नियंत्रण कर लिया, जिसके बाद वे एक महत्वपूर्ण परिवहन जंक्शन की ओर बढ़े। अमेरिका के शीर्ष राजनयिक और नाटो के प्रमुख ने इस घटनाक्रम का जिक्र किया। हालांकि उन्होंने आगाह किया कि युद्ध कई महीनों तक चलने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश