Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोगादिशु एयरपोर्ट के बाहर कार बम में विस्फोट, कई लोगों की मौत

मोगादिशु एयरपोर्ट के बाहर कार बम में विस्फोट, कई लोगों की मौत

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 12, 2022 08:52 pm IST, Updated : Jan 12, 2022 08:52 pm IST

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां से गुजर रहे संयुक्त राष्ट्र के काफिले को निशाना बनाया गया है।

Mogadishu Airport Car Bombing, Mogadishu Car Bombing, Mogadishu Bombing- India TV Hindi
Image Source : AP सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हुए कार बम विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई।

Highlights

  • अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसने वहां से गुजर रहे श्वेत अधिकारियों को निशाना बनाया था।
  • मदीना अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर अब्दुलकादिर आदम ने हताहतों की संख्या के संबंध में जानकारी दी।
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां से गुजर रहे संयुक्त राष्ट्र के काफिले को निशाना बनाया गया है।

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए। चरमपंथी समूह अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसने वहां से गुजर रहे श्वेत अधिकारियों को निशाना बनाया था। मदीना अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर अब्दुलकादिर आदम ने हताहतों की संख्या के संबंध में जानकारी दी।

एयरपोर्ट के रास्ते की जांच चौकी पर हुआ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां से गुजर रहे संयुक्त राष्ट्र के काफिले को निशाना बनाया गया है। विस्फोट बेहद कड़ी सुरक्षा वाले हवाई अड्डे की ओर जाने के रास्ते की जांच चौकी पर हुआ। हालांकि संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि काफिले में संयुक्त राष्ट्र का कोई कर्मी या ठेकेदार नहीं था। आतंकवादी संगठन अल-कायदा से जुड़े चरमपंथी समूह अल-शबाब का सोमालिया के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण है। समूह ने अपने ‘रेडिया अंदलस’ के माध्यम से कहा कि ‘श्वेत अधिकारियों’ के काफिले को निशाना बनाया गया है।

एयरपोर्ट हैं कई राजनयिक कार्यालय
चरमपंथी समूह अकसर मोगादिशु में हाई-प्रोफाइल जगहों पर बम विस्फोट करता है। मोगादिशु के डिप्टी मेयर अली अब्दी वारधेरे ने मौके पर पत्रकारों को बताया कि विस्फोट के वक्त उनका काफिला वहां से गुजर रहा था, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आयी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विस्फोट में 5 सैनिक मारे गए हैं जबकि 5 असैन्य नागरिक घायल हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में अमेरिकी दूतावास सहित अन्य राजनयिक कार्यालय भी हैं। यह विस्फोट सोमालिया में ताजा राजनीतिक और सुरक्षा अनिश्चितता के बीच हुआ है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement