1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अब संयुक्त राष्ट्र भी नहीं रहा सुरक्षित, सशस्त्र समूहों ने शांति रक्षकों के हेलीकॉप्टर पर किया घातक हमला

अब संयुक्त राष्ट्र भी नहीं रहा सुरक्षित, सशस्त्र समूहों ने शांति रक्षकों के हेलीकॉप्टर पर किया घातक हमला

 Published : Feb 03, 2024 01:09 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 01:10 pm IST

अब संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक भी सशस्त्र समूहों के निशाने पर हैं। ऐसे ही एक समूह ने यूएन के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया है। पायलट ने सूझबूझ से हमले के बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई इससे शांति रक्षकों की जान बच गई। मगर हमले में 2 शांति रक्षक घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर हमला (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर हमला (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

​संयुक्त राष्ट्र:  अब सशस्त्र समहूों से संयुक्त राष्ट्र की सेना भी सुरक्षित नहीं रह गई है। इससे दुनिया के तमाम देशों में दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है। ताजी घटना में पूर्वी कांगो में एक सशस्त्र समूह के सदस्यों ने संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर पर शुक्रवार को गोलीबारी की, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के दो शांति रक्षक घायल हो गए। इससे सशस्त्र समूहों के व्यापक होते दायरे का अंदाजा लगाया जा सकता है। समुद्र में भी मालवाहक जहाजों को ऐसे ग्रुप लगातार निशाना बना रहे हैं। हैरानी की बात है कि ऐसे समूह अत्याधुनिक हथियारों और ड्रोन से भी लैस हैं।

 संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा विभाग को आशंका है कि यह हमला मसीसी क्षेत्र में उत्तर कीवू प्रांत के करुबा क्षेत्र में एम23 विद्रोही समूह ने किया। पूर्वी कांगो में 120 से अधिक समूह सत्ता, जमीन और कीमती खनिज संसाधनों के लिए लड़ रहे हैं जिसके कारण वहां दशकों से हिंसा का दौर जारी है। सशस्त्र समूहों ने संसाधन संपन्न क्षेत्र में लंबे समय से हिंसक अभियान चलाया हुआ है और उस पर सामूहिक हत्याओं का आरोप लगता रहा है।

यूएन ने की हमले की निंदा

ऐसे समूहों का यह संघर्ष 2021 के अंत में बढ़ गया जब एम23 ने क्षेत्र पर कब्जा जमाने के लिए हमले शुरू किए। इस समूह को कथित तौर पर पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है। रवांडा की सरकार हालांकि इससे इनकार करती रही है। दुजारिक ने बताया कि जिस हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया, वह किसी तरह गोमा में सुरक्षित उतरा और शांतिरक्षकों का उपचार किया जा रहा है। कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक प्रमुख बिनतोउ कीटा ने विमान पर हमले की निंदा की है। (एपी)

यह भी पढ़ें

नहीं पहुंचते हिंदुस्तानी...तो सोमालिया के तट पर मारे जाते इतने ईरानी और पाकिस्तानी, Indian Navy ने समुद्री लुटेरों को खदेड़ा

 

अपने सैनिकों की मौत से बौखलाए अमेरिका ने लिया बदला, इराक और सीरिया में मिलिशिया समूहों के 85 ठिकाने धुआं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश