1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: अस्पताल में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत

पाकिस्तान: अस्पताल में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 02, 2018 11:06 am IST,  Updated : Jan 02, 2018 11:06 am IST

पाकिस्तान के अटक में एक अस्पताल के परिसर में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम को हुए सिलेंडर विस्फोट में 12 से ज्यादा लोग घायल भी हुए।

6 killed in cylinder blast in Pakistan hospital- India TV Hindi
6 killed in cylinder blast in Pakistan hospital

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अटक में एक अस्पताल के परिसर में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम को हुए सिलेंडर विस्फोट में 12 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। (ब्राजील: जेल में दो गुटों के बीच हुई झड़प में 9 लोगों की मौत )

अटक के उपायुक्त राणा अकबर हयात ने कहा कि विस्फोट के बाद अस्पताल की इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसके चपेट में आकर इन लोगों की मौत हुई। बचाव सेवाओं के अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर के फटने से महिला वार्ड के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है और माना जा रहा है कि कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, दो मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। मरने वालों में बच्चे भी हैं। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश