1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 6 घायल

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 6 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2018 02:30 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 07:31 am IST

अफगान खुफिया विभाग के कर्मचारियों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।

अफगानिस्तान में...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में पांच लोगों की मौत (Representational Image)

काबुल (अफगानिस्तान): अफगानिस्तान खुफिया विभाग के कर्मचारियों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेशनल डायरेक्टरेट ऑफ सिक्योरिटी (एनडीएस) पर हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों में एनडीएस के चार सदस्य

पुलिस प्रवक्ता हशमत स्टानिकजई ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) की है। उन्होंने बताया कि मारे गए ज्यादातर लोग एनडीएस के अधिकारी थे। आत्मघाती हमले में एनडीएस के चार सदस्य और एक असैन्य नागरिक की मौत हुई है जबकि एनडीएस के पांच और एक असैन्य नागरिक घायल हुए हैं।

आशंका है कि हमलावर विस्फोटक से लदा वाहन चला रहा था

स्टानिकजई ने बताया कि इसकी आशंका सबसे ज्यादा है कि हमलावर विस्फोटक से लदा वाहन चला रहा था। गौरतलब है कि हमले से महज दो दिन पहले काबुल के एक आवासीय इलाके में पांच रॉकेट दागे गए थे। हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए थे। इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश