1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका, सात की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका, सात की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2019 11:14 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 11:14 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

File Photo- India TV Hindi
File Photo

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख जनरल सैयद मोहम्मद रोशनदिल ने कहा कि मध्य काबुल में संचार मंत्रालय के सामने एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे चार बंदूकधारियों के इमारत और भारी सुरक्षा वाले सरकारी परिसर में घुसने का रास्ता साफ हो गया। 

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि हमले में चार नागरिक और तीन सैनिकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आठ नागरिक घायल हुए हैं। 

किसी ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकी सक्रिय हैं और काबुल में इससे पहले हुए हमलों की जिम्मेदारी ले चुके हैं। हालांकि तालिबान ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। रहीमी ने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों द्वारा सभी चार हमलावरों को मार गिराने के साथ ही सुरक्षा अभियान खत्म हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश