1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान की इस पुलिस अधिकारी की खूबसूरती बनी दुश्मनी, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

पाकिस्तान की इस पुलिस अधिकारी की खूबसूरती बनी दुश्मनी, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2018 03:51 pm IST,  Updated : May 22, 2018 03:51 pm IST

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी सुंदरता ही उसकी सबसे बड़ी दुशमन बन गई। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की अनूश मसूद की।

अनूश मसूद- India TV Hindi
अनूश मसूद

लाहौर: इस संसार में हर व्यक्ति चाहता है कि वह सुंदर दिखे। इसके लिए लोग लाखों जतन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी की सुंदरता ही उसके लिए अभिशाप बन जाए। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी सुंदरता ही उसकी सबसे बड़ी दुशमन बन गई। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की अनूश मसूद की। अनूश लाहौर में पुलिस अधिकारी के पद पर कार्यरत है। वह इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी खूबसूरती के चर्चे पाकिस्तान सहित बाकी देशों में भी हो रहे हैं। (तालिबान के हमलों में कम से कम 14 पुलिस अधिकारियों की मौत )

अपनी खूबसूरती की वजह से वह आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आपकों बता दें कि अनूश पाकिस्तान में पुलिस अधिकारी हैं। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की पहली महिला एसपी हैं। अनूश पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने सीसीएस की परीक्षा के 40वें कॉमन बैच को क्लीयर किया है।

खास बात तो यह है कि उन्होंने पुलिस की नौकरी करने से पहले डॉक्टरी की भी पढ़ाई की है। अनूश फिलहाल लाहौर में कैंट डिविजन में क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में इनवेस्टिगेशन सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस की पोस्ट पर काम कर रही हैं। उनके पति भी पुलिस में ही काम करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश