1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: बीजिंग में जासूसों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

चीन: बीजिंग में जासूसों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2017 05:44 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 05:44 pm IST

सुरक्षा अधिकारियों को विदेशी जासूसों के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान करने वाले बीजिंग के नागरिकों को स्थानीय प्रशासन नकद इनाम देगा। इन्हें 5,00,000 युआन (लगभग 45 लाख रुपये) तक का नकद इनाम दिया जाएगा।

Representative Image - India TV Hindi
Representative Image

बीजिंग: सुरक्षा अधिकारियों को विदेशी जासूसों के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान करने वाले बीजिंग के नागरिकों को स्थानीय प्रशासन नकद इनाम देगा। इन्हें 5,00,000 युआन (लगभग 45 लाख रुपये) तक का नकद इनाम दिया जाएगा। चीन की राजधानी के नागरिक हॉटलाइन, पत्र या शहर के राज्य सुरक्षा ब्यूरो के दफ्तर में निजी रूप से जाकर अधिकारियों को जानकारी दे सकते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूचनाओं के संकलन के बाद ब्यूरो इन सूचनाओं की उपयोगिता के आधार पर 10,000 युआन से लेकर 500,000 युआन तक का पुरस्कार दे सकता है। सूचना देने वाले लोगों की व्यक्तिगत जानकारी का उनकी सहमति के बिना खुलासा नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अगर इसके कारण सूचना देने वाले व्यक्ति या उसके किसी करीबी को खतरा होता है तो वह अधिकारियों से सुरक्षा की मांग कर सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

लेकिन, अगर जान-बूझकर किसी को फंसाने के लिए गलत जानकारी दिए जाने का खुलासा हुआ तो फिर ऐसी जानकारी देने वाले को दंडित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश