1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अर्जेन्टीना में बस हादसा, 19 लोगों की मौत

अर्जेन्टीना में बस हादसा, 19 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2017 06:22 am IST,  Updated : Feb 19, 2017 06:22 am IST

मेंडोजा: एशिया के बाहर सबसे उंचे पर्वत एकॉन्कागुआ के नजदीक आज अर्जेन्टीना में एक बस के पलट जाने में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी और 20 घायल हो गये। चिली की

bus accident in argentina 19 dead- India TV Hindi
bus accident in argentina 19 dead

मेंडोजा: एशिया के बाहर सबसे उंचे पर्वत एकॉन्कागुआ के नजदीक आज अर्जेन्टीना में एक बस के पलट जाने में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी और 20 घायल हो गये। चिली की कंपनी टर्बस द्वारा संचालित की जा रही बस मेंडोजा से चिली की ओर जा रही थी।

ब्यूनस आयर्स से करीब 1,000 किलोमीटर दूर एंडिस क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त हुयी जिसमें 40 लोग सवार थे। प्रांत के अवर स्वास्थ्य मंत्री ऑस्कर सागस ने स्थानीय समाचार नेटवर्क सिएटे डि मेंडोजा को बताया, 16 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी।

प्रांत के अवर स्वास्थ्य मंत्री ऑस्कर सागस ने स्थानीय समाचार नेटवर्क सिएटे डि मेंडोजा को बताया, '16 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोगों की अस्पताल में मौत हो गई'।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश