1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना वायरस: 20 हजार लोगों की नौकरियों पर लटकी तलवार

कोरोना वायरस: 20 हजार लोगों की नौकरियों पर लटकी तलवार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 04:37 pm IST

कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए नेपाल ने सभी देशों के लिए पहुंचने पर पर्यटक वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है और इस मौसम में पर्वतारोहण से जुड़ी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है जिससे कम से कम 20 हजार लोगों की नौकरियों पर संकट आ सकता है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

काठमांडू: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए नेपाल ने सभी देशों के लिए पहुंचने पर पर्यटक वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है और इस मौसम में पर्वतारोहण से जुड़ी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है जिससे कम से कम 20 हजार लोगों की नौकरियों पर संकट आ सकता है। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

सैकड़ों की संख्या में पर्वतारोही हर साल पर्वतारोहण के लिए नेपाल आते हैं, जहां विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट सहित अनेक ऊंची पर्वत चोटियां हैं। पर्वतारोहण का मौसम मार्च से शुरू हो कर जून तक चलता है। नेपाल सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर गुरुवार को सभी देशों के लिए पहुंचने पर पर्यटक वीजा जारी करने पर रोक और इस मौसम में पर्वतारोहण से जुड़ी सभी गतिविधियों पर रोक लगाने की घोषणा की।

काठमांडू पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सरकार के इस कदम से टूर, ट्रैकिंग और पर्वत गाइडों सहित करीब 20 हजार लोगों की नौकरियां जा सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश