1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,320 हुए, 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,320 हुए, 11 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 03:01 pm IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 1,321 पर पहुंच गए और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब प्रांत देश में कोविड-19 के मामलों का केंद्र बनकर सामने आया है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,320 हुए, 11 लोगों की मौत- India TV Hindi
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,320 हुए, 11 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 1,321 पर पहुंच गए और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब प्रांत देश में कोविड-19 के मामलों का केंद्र बनकर सामने आया है। पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के कुल 448 मामले सामने आए। यह संख्या सिंध प्रांत के 440 मामलों से भी अधिक है। सिंध से ही देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। 

Related Stories

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने बताया कि पंजाब के 448 मामलों में से सबसे अधिक 207 मामले डेरा गाजी खान जिले से सामने आए हैं। ज्यादातर संक्रमित लोग ईरान से लौटे थे। खैबर पख्तूनख्वा में 180 मामले, बलूचिस्तान में 133 मामले, गिलगित-बाल्टीस्तान में 91 जबकि इस्लामाबाद में 27 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दो मामले दर्ज किए गए। अभी तक 23 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि फैसलाबाद में 22 वर्षीय मरीज की मौत होने से प्रांत में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है। इस बीच, स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए चीन के आठ डॉक्टरों का दल पाकिस्तान आएगा। वे स्थानीय डॉक्टरों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश