1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भीषण बाढ़ की चपेट में चीन का मध्य और दक्षिणी हिस्सा, कई लोगों की मौत

भीषण बाढ़ की चपेट में चीन का मध्य और दक्षिणी हिस्सा, कई लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2017 09:21 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 09:21 pm IST

चीन के मध्य एवं दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश और तूफान के कारण आई भीषण बाढ़ से हजारों लोग अपने घर छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए तथा दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

बीजिंग: चीन के मध्य एवं दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश और तूफान के कारण आई भीषण बाढ़ से हजारों लोग अपने घर छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए तथा दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि रविवार तक दक्षिणी चीन के गुआंगशी क्षेत्र में कम से कम 8 लोग मारे गए और 9 अन्य का अब तक पता नहीं चला है।

क्षेत्र में बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेयर खेत जलमग्न हो गए और 600 घर ढह गए जिनसे करीब 21.50 करोड़ डॉलर की क्षति हुई। करीब 38,000 लोगों को दूसरी जगहों पर ले जाया गया। रविवार को एक खबर में बताया गया था कि पड़ोस के हुनान प्रांत में शनिवार को मिट्टी घंसने से 5 लोग मारे गए और 4 अन्य लापता हो गए। कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण मध्य क्षेत्र में शिनजियांग नदी का जल स्तर बढ़ गया।

हुनान में 3,00,000 से अधिक लोगों को दूसरी जगहों पर ले जाया गया। प्रांत में 2,95,000 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई और 6,000 घर तबाह हो गए। अधिकारियों के अनुसार पिछले हफ्ते बाढ़ से दक्षिणपश्चिमी प्रांत गुईझाोउु में 10 लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश