1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नहीं छोड़ेंगे हथियार बनाना, बनेंगे शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश: किम

नहीं छोड़ेंगे हथियार बनाना, बनेंगे शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश: किम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2017 11:45 am IST,  Updated : Dec 13, 2017 11:55 am IST

किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया को “विश्व का सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत” बनाने का प्रण लिया है। सरकार की मीडिया के हवाले से आज यह जानकारी दी गई।

kim jong- India TV Hindi
kim jong

सोल: किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया को “विश्व का सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत” बनाने का प्रण लिया है। सरकार की मीडिया के हवाले से आज यह जानकारी दी गई। इसी के साथ उत्तर कोरिया ने संकेत दे दिए हैं कि वह विश्व के लिए खतरा बने अपने हथियार कार्यक्रमों पर लगाम लगाने के लिए कतई तैयार नहीं है। उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षणों की झड़ी लगाकर और अब तक अपना सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।इसका पूरा प्रयास अमेरिका पर हमला कर सकने में सक्षम मुखास्त्र तैयार करने का है। (जापान में टला बड़ा रेल हादसा, बुलेट ट्रेन में पाई गई दरार )

सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक नए मिसाइल परीक्षण को सफल बनाने वाले कर्मियों से किम ने कहा कि उनका देश “विजयी तरीके से आगे बढ़ेगा और विश्व की सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत और सैन्य ताकत बनेगा।”

किम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक ताकतें इस संकट का हल निकालने के लिए संघर्ष कर रही है। अमेरिका उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए किम प्रशासन पर कड़े आर्थिक और कूटनीतिक प्रतिबंध लगा चुका है। लेकिन उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण अब भी जारी हैं। ये परीक्षण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश