Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डूबता शहर: नई राजधानी बनाने की तैयारी में इंडोनेशिया, समुद्र में समा रहा है जकार्ता

डूबता शहर: नई राजधानी बनाने की तैयारी में इंडोनेशिया, समुद्र में समा रहा है जकार्ता

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 27, 2019 12:44 pm IST, Updated : Aug 27, 2019 12:44 pm IST

पृथ्वी पर सबसे तेजी से डूबने वाले शहरों में से एक जकार्ता को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर यही रफ्तार जारी रही तो इसका एक तिहाई हिस्सा 2050 तक डूब सकता है। आधा जकार्ता समुद्र तल से नीचे है।

Drowning city: Indonesia preparing to build new capital,...- India TV Hindi
Drowning city: Indonesia preparing to build new capital, Jakarta settling at sea

सवाल: इंडोनेशिया की राजधानी क्या है? जवाब: 'जकार्ता'। लेकिन जल्द दी इस सवाल का जवाब बदल सकता है। मतलब इंडोनेशिया अपनी राजधानी को जकार्ता से कहीं और ले जा सकता है। ये घोषणा इंडोनेशिया के योजना मंत्री ने की है। बमबैंग ब्रोजेनेगोरो ने कहा कि राष्ट्रपति जोको विडोडो ने 'एक अहम फैसले' में राजधानी को दूसरी जगह ले जाने के बारे में कहा है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लगभग एक करोड़ लोग रहते हैं। दुनिया के किसी दूसरे शहर की तरह लोग काम पर जाते हैं, घर आते हैं और वापस काम पर जाते हैं, हवा और पानी जैसी आम समस्याओं से दो चार होते हैं।

लेकिन, इस शहर में रहने वालों के पैरों तले जमीन खिसक रही है। और वो भी हर साल 25 सेंटीमीटर की दर से। बीते दस सालों में ये शहर ढाई मीटर जमीन में समा गया है लेकिन दलदली जमीन पर बसे इस शहर पर निर्माण कार्य लगातार जारी है। इंडोनेशिया की ये मौजूदा राजधानी दुनिया में सबसे तेजी से डूबते शहरों में से एक है। दरअसल इंडोनेशिया दलदली जमीन के किनारे पर बसा है, जहां 13 नदियां एक दूसरे को काटती हैं। 

पृथ्वी पर सबसे तेजी से डूबने वाले शहरों में से एक जकार्ता को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर यही रफ्तार जारी रही तो इसका एक तिहाई हिस्सा 2050 तक डूब सकता है। आधा जकार्ता समुद्र तल से नीचे है। इसकी मुख्य वजहों में से एक है पीने और नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ग्राउंडवाटर की निकासी। दशकों से भूजल भंडार के अनियंत्रित दोहन, समुद्र का बढ़ता जलस्तर और तेजी से बदलते मौसम इनके कारणों में शामिल है। इसके कुछ हिस्से अभी से गायब होने शुरू हो गए हैं।

मौजूदा पर्यावरणीय उपायों का बहुत कम प्रभाव पड़ा है। इसलिए सरकार कठोर कदम उठा रही है। इसके तहत देश की राजधानी को बदलने का फैसला किया गया है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, इसके स्थान की घोषणा जल्द की जा सकती है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने ट्विटर पर कहा, ‘‘हमारे देश की राजधानी बोर्नियो द्वीप पर स्थानांतरित हो जाएगी।’’देश के प्रशासनिक और राजनीतिक केन्द्र को स्थानांतरित करना राष्ट्रीय संरक्षण का एक कार्य हो सकता है, लेकिन यह जकार्ता के लिए प्रभावी रूप से मौत की घंटी है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement