कारांगासेम: बाली के माउंट आगुंग ज्वालामुखी से जलवाष्प निकलने के कारण राख का निकलना कम होने के बाद उड़ानें बहाल हो गयी हैं। सप्ताहांत पर बाली के लिए अपनी उड़ाने रद्द करने वाली ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन्स ने अपनी सेवायें फिर से बहाल कर दी हैं।
Related Stories
इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आज कहा कि ज्वालामुखी अपने उच्चतम अलर्ट पर है लेकिन बाली का ज्यादातर हिस्सा पर्यटकों के लिए सुरक्षित है। ज्वालामुखी से कुछ दिशाओं में अब भी 10 किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को बंद रखा गया है। 55,000 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।
एयरलाइन्स जेटस्टार और वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने सप्ताहांत पर अपनी उड़ानें रद्द कर दी थीं, लेकिन आज से वह अपनी सेवाएं बहाल कर रहे हैं।