1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हमास के लड़ाकों ने गाजा सिटी में निकाली परेड, पहली बार सामने आया टॉप लीडर

हमास के लड़ाकों ने गाजा सिटी में निकाली परेड, पहली बार सामने आया टॉप लीडर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 23, 2021 07:17 am IST,  Updated : May 23, 2021 07:59 am IST

इजराइल के साथ 11 दिन तक चली लड़ाई के बाद हमास के लड़ाकों ने शनिवार को गाजा सिटी में राइफलें लहराकर शक्ति प्रदर्शन किया और समूह का शीर्ष नेता पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया

हमास के लड़ाकों ने गजा...- India TV Hindi
हमास के लड़ाकों ने गजा सिटी में निकाली परेड, पहली बार सामने आया टॉप लीडर Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गाजा सिटी: इजराइल के साथ 11 दिन तक चली लड़ाई के बाद हमास के लड़ाकों ने शनिवार को गाजा सिटी में राइफलें लहराकर शक्ति प्रदर्शन किया और समूह का शीर्ष नेता पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया। शनिवार पूर्ण रूप से संघर्ष विराम का पहला दिन था। इस दौरान मिस्र के वार्ताकारों ने संघर्ष विराम को टिकाऊ बनाने के लिये वार्ताएं कीं।

ग्यारह दिन की लड़ाई के दौरान इजराइल ने गाजा में हमास के सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किये तो हमास तथा अन्य उग्रवादी समूहों ने इजराइल की ओर चार हजार से अधिक रॉकेट दागे। इस दौरान 250 से अधिक लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर फलस्तीनी थे। इजराइल और हमास दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

शनिवार को सेना की वर्दी पहने हमास के सैंकड़ों लड़ाकों ने परेड निकाली और लड़ाई के दौरान अपने वरिष्ठ कमांडर बासिम ईसा की मौत पर शोक व्यक्त किया। गाजा में हमास का शीर्ष नेता याहया सिनवार लड़ाई शुरू होने के बाद से पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश