1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस देश में बनेगी 560 आदर्श मस्जिदें, इस्लामी विश्वविद्यालय बनाने की भी घोषणा, सऊदी अरब करेगा मदद

इस देश में बनेगी 560 आदर्श मस्जिदें, इस्लामी विश्वविद्यालय बनाने की भी घोषणा, सऊदी अरब करेगा मदद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 05:17 pm IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार सऊदी अरब की मदद से 560 आदर्श मस्जिदें और एक इस्लामी विश्वविद्यालय बनाएगी।

Hasina announces to build 560 model mosques, Islamic university in Bangladesh- India TV Hindi
Hasina announces to build 560 model mosques, Islamic university in Bangladesh Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार सऊदी अरब की मदद से 560 आदर्श मस्जिदें और एक इस्लामी विश्वविद्यालय बनाएगी। हसीना के इस कदम को अगले महीने प्रस्तावित संसदीय चुनाव से पहले कट्टरपंथियों को लुभाने का प्रयास माना जा रहा है।

‘ढाका ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि हसीना ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं में सऊदी अरब सरकार हमारी मदद करेगी। हसीना की अवामी लीग पार्टी को धर्मनिरपेक्ष जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को कट्टरपंथियों की हिमायती माना जाता है। कौमी मदरसों के हजारों छात्रों और शिक्षकों ने रैली में भाग लिया।रैली में कौमी नेताओं ने प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार सत्ता में देखने की इच्छा जताई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश