1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मदद की उम्मीद में चीन पहुंचे पाकिस्तानी PM इमरान खान, राष्ट्रपति शी से की मुलाकात

मदद की उम्मीद में चीन पहुंचे पाकिस्तानी PM इमरान खान, राष्ट्रपति शी से की मुलाकात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 02:45 pm IST

आर्थिक मदद की आस लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को बीजिंग पहुंच गए।

Imran Khan and Xi Jinping | Facebook- India TV Hindi
Imran Khan and Xi Jinping | Facebook

बीजिंग: आर्थिक मदद की आस लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को बीजिंग पहुंच गए। हाल के वर्षों में इसे किसी भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण चीन यात्रा माना जा रहा है। पुराने मित्रों के बीच CPEC को लेकर जारी मतभेद को पाटने और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से कड़े शर्तों वाले बेलआउट पैकेज से बचने को लेकर चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खान अपनी 4 दिन की यात्रा पर शुक्रवार की सुबह यहां पहुंचे।

तय कार्यक्रमों के अनुसार, खान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और प्रधानमंत्री ली क्विंग से मिलेंगे। दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। खान 5 नवंबर को शंघाई में आयोजित चीन के अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो में भी जाएंगे। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री खान के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त मंत्री असद उमर, वाणिज्य एवं व्यापार मामलों के सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाऊद, रेल मंत्री शेख रशीद और अन्य भी यात्रा पर आए हैं।

खान की यात्रा ने यहां काफी दिलचस्पी पैदा की है, क्योंकि यह ऐसे समय हो रही है जब वह अतीत में 50 अरब डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजना की आलोचना कर चुके हैं और उनके कई मंत्री कर्ज को लेकर चिंता की वजह से परियोजना में कुछ कटौती की बात कह चुके हैं। आशा की जा रही है कि खान IMF के बेलआउट पैकेज से बचने के लिए चीन से और अधिक ऋण की मांग कर सकते हैं। खान ने हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा के दौरान करीब तीन अरब डॉलर की सहायता हासिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश