1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों का संख्या 141 पहुंची

जापान में भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों का संख्या 141 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2018 10:10 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 10:10 am IST

वर्षा और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित जापान में अलग-अलग हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़ कर कम से कम 141 पर पहुंच गई है। सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी।

Heavy rains and landslides kill at least 141 in Japan- India TV Hindi
Heavy rains and landslides kill at least 141 in Japan

तोक्यो: वर्षा और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित जापान में अलग-अलग हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़ कर कम से कम 141 पर पहुंच गई है। सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। योशिहिदे सूगा ने कहा कि अभी भी 10 लोग लापता हैं। वहीं स्थानीय मीडिया का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। बचाव कार्य चल रहा है। (नीदरलैंड: विमान में बम की अफवाह के चलते हवाईअड्डे को खाली कराया गया )

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मीडिया को बाताया, 'बचाव प्रयासों की समय के साथ एक लड़ाई जारी है'। बचाव कर्मियों द्वारा बचाव की कोशिशें की जा रही है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया, कोची में एक ही जगह हुई लगातार 3 घंटों की बारिश में 10.4 इंच पानी बरस गया जो 1976 के बाद सबसे ज्यादा है।

अधिकारियों ने बारिश के बाद भी भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। जबकि कोच्चि में लगभग पुरे द्धीप के लिए भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने आपातकालीन कार्यालय की स्थापना की है, जो मुख्य रुप से भूकंप जैसे संकटों को लिए बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश