1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर में घूस देना भारतीय को पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई छह सप्ताह की जेल की सजा

सिंगापुर में घूस देना भारतीय को पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई छह सप्ताह की जेल की सजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2019 03:01 pm IST,  Updated : May 03, 2019 03:01 pm IST

सिंगापुर में एक कीट नियंत्रक कंपनी के दो अधिकारियों को घूस देने और अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा से समझौता करने के मामले में एक भारतीय नागरिक को छह सप्ताह कारावास की सजा दी गई है।

Singapore - India TV Hindi
Singapore 

सिंगापुर। सिंगापुर में एक कीट नियंत्रक कंपनी के दो अधिकारियों को घूस देने और अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा से समझौता करने के मामले में एक भारतीय नागरिक को छह सप्ताह कारावास की सजा दी गई है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई है। 

फेंझी इंजीनियरिंग सर्विसेज और रेमो इंडस्ट्रीज के एक निर्माण प्रबंधक के रूप में काम करने वाले मुतुकरूप्पन पेरियासामी (52) को एक कीट नियंत्रण कंपनी के दो अधिकारियों को 1,173 अमेरिकी डॉलर घूस देने और अपने कार्यस्थल पर होने वाले मच्छर प्रजनन निरीक्षण के बारे में पूर्व में सूचना प्राप्त करने पर जेल की सजा सुनाई गई है। 

‘द न्यू पेपर’ ने शुक्रवार को बताया कि पेरियासामी को निर्माण स्थल पर मच्छर प्रजनन जांच के बारे में पूर्व में सूचना प्राप्त करने के लिए कीट नियंत्रण कंपनी किलेम पेस्ट के लिए काम करने वाले एक भारतीय चंद्रन जगनाथन (30) और एक सिंगापुरी नागरिक तुंग ची क्योंग (48) को घूस देने के मामले में जेल की सजा सुनाई गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश