1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: IS की महिला आत्मघाती हमलावरों के हमले में 15 लोगों की मौत

इराक: IS की महिला आत्मघाती हमलावरों के हमले में 15 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 09:30 pm IST

इराक के मोसुल में इस्लामिक स्टेट की 2 महिला आत्मघाती हमलावरों द्वारा इराकी सेना को निशाना बना कर किए गए हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Representative Image | AP photo- India TV Hindi
Representative Image | AP photo

मोसुल: इराक के मोसुल में इस्लामिक स्टेट की 2 महिला आत्मघाती हमलावरों द्वारा इराकी सेना को निशाना बना कर किए गए हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं इस इलाके से भाग रहे एक असैन्य समूह के लोगों में छुपी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि हमले में 15 लोग मारे गए हैं।

सार्जेंट अली अब्दुल्ला हुसैन ने बताया कि पुराने शहर में आतंकवादियों के कब्जे वाले आखिरी इलाके के निकट इराकी सेना के पहुंचने के बाद इस्लामिक स्टेट की ओर से किया गया यह ताजा हमला है। मोसुल में IS का आधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है। इस इलाके में आतंकवादी सिर्फ एक वर्ग किलोमीटर के इलाके पर नियंत्रण रखे हुए हैं।

हुसैन ने बताया कि यह हमला क्षतिग्रस्त हो चुकी अल-नूरी मस्जिद के इलाके में सोमवार सुबह हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले 3 दिनों में इराकी सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए इस तरह के कम से कम 4 हमले हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश