1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: सरकार ने सद्दाम युग के अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए

इराक: सरकार ने सद्दाम युग के अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2018 06:51 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 06:51 pm IST

इराक में पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन तथा उनके प्रशासन के अधिकारियों की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए गए हैं...

Saddam Hussein | AP File Photo- India TV Hindi
Saddam Hussein | AP File Photo

बगदाद: इराक में पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन तथा उनके प्रशासन के अधिकारियों की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे 4,200 से अधिक अधिकारी हैं, जिनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है। सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराए जाने के बाद 2006 में फांसी पर लटका दिया गया था। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि सद्दाम की बाथ पार्टी के पूर्व अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को खोज निकालने के काम में जुटी इराकी एजेंसी ने पूर्व सरकार के अधिकारियों की सूची तैयार की है।

सद्दाम का नाम इस सूची में शीर्ष पर है और इसमें कहा गया है कि इसमें ‘उनके बच्चे, पौत्र, रिश्तेदार’ भी शामिल हैं। अमेरिकी आक्रमण के बाद 2003 में सद्दाम शासन का अंत होने के बाद पूर्व शासक और उनके सहयोगियों की संपत्ति इराक के नए नेताओं, सैन्य बलों और मिलिशिया ने जब्त कर ली थी। यह नया आदेश अब संपत्ति की जब्तगी पर आधिकारिक मुहर लगाने के लिए आया है। इस सूची में सद्दाम के समय की सरकार के मंत्रियों, सुरक्षा अधिकारियों और बाथ पार्टी के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ सदस्य जेल में बंद हैं।

गौरतलब है कि 2003 में सद्दाम युग के खात्मे के बाद इराक के नए नेताओं, फौज और तमाम अन्य संगठनों ने सद्दाम और उसके सहयोगियों की संपत्ति पर कब्जा जमा लिया था। यह नया आदेश उन संपत्तियों के कब्जे को एक कानूनी जामा पहना देगा। आपको बता दें कि जिन पूर्व अधिकारियों की संपत्ति जब्त की जाएगी, उनमें सद्दाम का कजिन अली हसन अल माजिद (2010 में फांसी), तारिक अजीज और अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से कई अधिकारियों के वारिस अब दूसरे देशों में पनाह लिए हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश