1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदादी की पूर्व पत्नी ने खोले कई राज, वायरल हुआ वीडियो

बगदादी की पूर्व पत्नी ने खोले कई राज, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 08, 2016 09:39 am IST,  Updated : Apr 08, 2016 09:40 am IST

बगदादी वो नाम है जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक दहशतगर्द कहा जाता है। उससे इंसानियत भी कांपती है। उसके एक इशारे पर लाशों के ढेर लग जाते हैं। उसकी पूर्व पत्नी सागा अल डुलिमी ने लेबनान की जेल से रिहा होने के बाद पहला साक्षात्कार दिया है।

baghdadi- India TV Hindi
baghdadi

नई दिल्ली: बगदादी वो नाम है जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक दहशतगर्द कहा जाता है। उससे इंसानियत भी कांपती है। उसके एक इशारे पर लाशों के ढेर लग जाते हैं। उसकी पूर्व पत्नी सागा अल डुलिमी ने लेबनान की जेल से रिहा होने के बाद पहला साक्षात्कार दिया है। डुलिमी ने बताया कि चंद सालों पहले बगदादी खून का प्यासा आतंकवादी नहीं था। डुलिमी ने कहा कि मेरी शादी एक सामान्य इंसान से हुई थी । वह यूनिवर्सिटी में लैक्चरर था। वह एक पारिवारिक आदमी था । वह बच्चों से काफी प्यार करता था। वह काफी देखभाल करने वाला इंसान था।

हालांकि, उसका व्यक्तित्व काफी रहस्यमई था। कैसे वह एक आम इंसान से आई.एस. का प्रमुख बन गया, यह भी रहस्य ही है। सागा डुलिमी ने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो बगदादी को छोड़कर भाग गई। हालांकि, उसने इसके पीछे की असली वजह नहीं बताई पर कहा कि वह खुश नहीं थी। डुलिमी यह कहने से नहीं हिचकती कि आई.एस. जो कर रहा है वह निंदनीय है। वह इस संगठन को आतंकी संगठन और बगदादी को आतंकवादी कहती है ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश