1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान के इस रेस्टोरेंट में फ्री में खा सकते हैं खाना लेकिन ये है शर्त

जापान के इस रेस्टोरेंट में फ्री में खा सकते हैं खाना लेकिन ये है शर्त

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 13, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 04:40 pm IST

आमतौर पर जब भी हम किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो वहां हमें बिल भरना भरना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां खाना खाने के बाद पैसे नहीं देने होते।

japan restaurant mirai shokudo lets customers eat for free- India TV Hindi
japan restaurant mirai shokudo lets customers eat for free

आमतौर पर जब भी हम किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो वहां हमें बिल भरना भरना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां खाना खाने के बाद पैसे नहीं देने होते। जी हां, हम बात कर रहे हैं जापान के एक रेस्टोरेंट की। यहां पर रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखी स्कीम निकाल रखी है। (संयुक्त सैन्याभ्यास बंद करें अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान : चीन )

यहां पर खाना खाने के बाद ग्राहकों से पैसे नहीं बल्कि उनकी सर्विस ली जाती है। दरअसल, इस रेस्टोरेंट ने ग्राहकों को खाने के बाद पैसे देने के बदले खाना सर्व करने और बर्तन धोने का विकल्प दिया हुआ है। इस रेस्टोरेंट का नाम 'द मिरई शोकुडू' है। इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों के पास यह विकल्प होता है कि वह बर्तन धोकर अपना बिल चुका सकते हैं।

वहीं दूसरे लोगों को खाना सर्व करके भी ग्राहक अपना बिल चुका सकता है। इस रेस्टोरेंट की मालिक 33 वर्षीय महिला को यह यूनीक आइडिया आया, इसके पीछे उनकी यह इच्छा थी कि कम पैसे वाले लोगों के लिए यहां जगह हो और कम पैसे होने के बावजूद भी वह अच्छे से हैंगआउट कर सके। इस रेस्टोरेंट की एक खास बात यह है कि यहां कोई कर्मचारी स्थायी तौर पर काम नहीं करता है। यहां पर ग्राहक की दूसरे ग्राहकों को खाना सर्व करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश