1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग उन ने किया पत्नी संग कॉस्मेटिक कारखाने का दौरा

किम जोंग उन ने किया पत्नी संग कॉस्मेटिक कारखाने का दौरा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2017 09:15 am IST,  Updated : Oct 30, 2017 09:15 am IST

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अमेरिका के साथ चल रही तनातनी से थोड़ा समय निकालकर अपनी पत्नी के साथ प्योंगयांग में एक कॉस्मेटिक कारखाने का दौरा किया।

kim jong un visited cosmetic factory with his wife- India TV Hindi
kim jong un visited cosmetic factory with his wife

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अमेरिका के साथ चल रही तनातनी से थोड़ा समय निकालकर अपनी पत्नी के साथ प्योंगयांग में एक कॉस्मेटिक कारखाने का दौरा किया। बीबीसी ने रविवार को बताया कि वह अपनी पत्नी और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ इस नए कारखाने में पहुंचे। (चीनी राष्ट्रपति शी ने तिब्बती चरवाहों से कहा, भारतीय सीमा पर बसाएं अपनी बस्ती)

किम जोंग उन की पत्नी को सार्वजनिक तौर पर कम ही देखा जाता रहा है। जिस जगह का किम जोंग ने दौरा किया, उसका 14 साल पहले उनके पिता किम जोंग इल दौरा कर चुके हैं।

इससे एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैट्टिस ने कहा था कि उनका देश उत्तर कोरिया के साथ किसी तरह का युद्ध नहीं चाहता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश