1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए पाकिस्तान में उतारनी पड़ी सेना, अब तक 6 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए पाकिस्तान में उतारनी पड़ी सेना, अब तक 6 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 02:37 pm IST

कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने देश भर में सैन्य चिकित्सा संसाधनों और सेना की तैनाती का आदेश दिया है।

Pakistan Army Coronavirus, Lockdown in Pakistan, Coronavirus in Pakistan, Coronavirus Pakistan- India TV Hindi
Lockdown in Pakistan: Army called in for help amidst coronavirus outbreak | AP

इस्लामाबाद: पहले ही गंभीर आर्थिक संकटों से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है।  कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने देश भर में सैन्य चिकित्सा संसाधनों और सेना की तैनाती का आदेश दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार तक यहां कोरोनावायरस से संक्रमितों की 878 पर पहुंच गई है और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि इस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है।

सभी 4 प्रांतों में सेना की तैनाती की मांग

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘पश्चिमी सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी सेना की तैनाती के बावजूद, सेना प्रमुख ने आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध सैनिकों और सभी चिकित्सा संसाधनों की तैनाती का निर्देश दिया है।’ घोषणा के बाद संघीय सरकार ने सभी 4 प्रांतों- इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सशस्त्र बलों की तैनाती की मांग की। जनरल इफ्तिखार ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि प्रतिबंध नागरिक प्रशासन के सहयोग से पूरी तरह लागू किए जाएंगे।

स्कूल, मॉल, रेस्तरां, स्विमिंग पूल सब बंद
सरकारी निर्देशों के तहत, स्कूल, मॉल, सिनेमा, मैरिज हॉल, रेस्तरां और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे और किसी भी धार्मिक या राजनीतिक समारोहों की अनुमति नहीं होगी। खाद्य पदार्थों को ले जाने वाले माल ट्रक को छोड़कर सड़कों पर किसी भी तरह के सार्वजनिक परिवहन की अनुमति नहीं होगी। पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी 4 अप्रैल तक प्रतिबंध लागू रहेगा। केवल अस्पताल, फार्मेसी, खुदरा स्टोर, दवा उद्योग और खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाले कारखाने खुले रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश