1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री सचिवालय के सामने एक व्यक्ति ने की खुदकुशी

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री सचिवालय के सामने एक व्यक्ति ने की खुदकुशी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 05:35 pm IST

पुलिस ने बताया कि मृतक मुर्री का निवासी था। एक पुलिस गश्ती दल उसे बचाने पहुंचा और वह उसे निकट के अस्पताल में ले गया। लेकिन गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण के दम तोड़ दिया।

Pakistan PM Imran Khan- India TV Hindi
Pakistan PM Imran Khan Image Source : FILE

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक व्यक्ति ने पुलिस पर अन्याय का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री सचिवालय के सामने अपने शरीर में आग लगाकर जान दे दी। फैजल अजीज नामक एक व्यक्ति शुक्रवार को कंस्टीट्यूशनल एवेन्यू पर प्रधानमंत्री सचिवालय के दूसरे नंबर गेट पर पहुंचा। वह मुर्री पुलिस के विरूद्ध नारेबाजी करने लगा और उसने अपने शरीर पर कुछ ज्वलनशील द्रव डाल लिया एवं आग लगा ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक मुर्री का निवासी था। एक पुलिस गश्ती दल उसे बचाने पहुंचा और वह उसे निकट के अस्पताल में ले गया। लेकिन गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण के दम तोड़ दिया।

पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीये जलाने की बात याद दिलाने के लिए शेयर की अटल जी की ये वीडियो

बाद में सचिवालय पुलिस थाने के प्रमुख असीम गुलजार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजीज ने अपने क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता के खिलाफ मुर्री के थाने में शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुलजार के अनुसार अजीज ने मरने से पहले पुलिस के सामने बयान दिया कि उसे जान की धमकी मिल रही थी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश