1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: कोयला खदान में हादसा, 21 लोगों की मौत

चीन: कोयला खदान में हादसा, 21 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2019 09:29 am IST,  Updated : Jan 13, 2019 09:46 am IST

उत्तरी चीन में कोयले की एक खदान की छत गिरने से 21 खनिकों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : AP

बीजिंग: उत्तरी चीन में कोयले की एक खदान की छत गिरने से 21 खनिकों की मौत हो गई। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में 19 खनिकों की मौत की खबर आई थी जबकि दो मजदूरों के खदान में फंसे होने की खबर थी। लेकिन, बाद में मरने वालों की संख्या 21 हो गई। बता दें कि चीन में कोयला खदानों में हादसे होना आम बात है। हालांकि, पहले के मुकाबले ऐसे हादसों में मरने वालों की संख्या में कमी आई है।

सरकारी समाचार समिति ‘शिन्हुआ’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना शनिवार दोपहर शान्शी प्रांत में स्थित लिजिगोउ कोयला खदान में हुई। दुर्घटना के वक्त कुल 87 लोग खदान में काम कर रहे थे। आपको याद दिला दें कि चीन विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है। 

खबर के अनुसार खदान हादसे में मारे गए सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 66 कर्मचारियों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। ये खदान ‘बैजी माइनिंग’ के स्वामित्व वाली है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश