1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Srilanka Blast Live Updates: श्रीलंका में एक और विस्‍फोट, ईस्‍टर के मौके पर 8 बम धमाकों में 162 की मौत 450 से अधिक घायल

Srilanka Blast Live Updates: श्रीलंका में एक और विस्‍फोट, ईस्‍टर के मौके पर 8 बम धमाकों में 162 की मौत 450 से अधिक घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2019 10:06 am IST,  Updated : Apr 21, 2019 03:29 pm IST

श्रीलंका की राजधानी रविवार को बम के धमाकों से दहल गई। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के दो चर्च में जोरदार विस्फोट हुए हैं।

Srilanka Blast- India TV Hindi
Srilanka Blast

ईस्‍टर की सुबह हुए सिललिलेवार 6 विस्‍फोटों से दहले श्रीलंका  में दोपहर को फिर विस्‍फोट होने की खबर है। इस विस्‍फोट में 2 लोगों के मौत की खबर है। इस प्रकार ईस्‍टर के मौके पर श्रीलंका में आज सुबह से 8 जगहों पर जोरदार विस्‍फोट हुए हैं। विस्‍फोट के चलते करीब  162 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 450 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मारे गए लोगों में 35 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोलंबो में आपात स्थिति को देखते हुए सेना को बुला लिया गया है। श्रीलंका की सरकार ने अपात बैठक बुलाई है। 

पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान गिरजाघरों में हुए। ईस्‍टर के चलते चर्च में बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। जिस वक्‍त विस्‍फोट हुआ तब वहां ईस्‍टर की प्रार्थनासभाएं चल रही थीं। जिसके चलते हताहतों और घायलों की संख्‍या बहुत अधिक हो सकती है। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट कर कहा है कि हम कोलंबो स्थित भारतीय उच्‍चायोग के संपर्क में है और लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। 

पुलिस ने बताया कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है। इसके अलावा कोलंबो के किंग्‍सबरी होटल ​, होटल सिनामन और शांगरी-ला होटल की तीसरी मंजिल पर भी बम फटा है। इसके अलावा एक विस्‍फोट बट्टिकलोवा में होने की खबर है। 

कटुवापितियूत्या के सेंट सेबैस्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘ हमारे गिरजाघर पर बम हमला , कृपया आएं और मदद करें। इधर भारतीय उच्‍चायोग ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए इमर्जेंसी नंबर जारी कर दिए हैं। श्रीलंका में अपने परिचितों की जानकारी के लिए +94777903082 +94112422788 +94112422789 पर मदद प्राप्‍त की जा सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश