1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार: भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की आशंका

म्यांमार: भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की आशंका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2018 02:05 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 02:05 pm IST

उत्तरी म्यांमार की एक जेड खदान में भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने आज बताया कि भारी बारिश के कारण लोगों की तलाश में बाधा आ रही है।

myanmar- India TV Hindi
myanmar

यांगून: उत्तरी म्यांमार की एक जेड खदान में भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने आज बताया कि भारी बारिश के कारण लोगों की तलाश में बाधा आ रही है। दूरवर्ती कचिन प्रांत में खरबों रुपये के इस कुख्यात उद्योग में जानलेवा हादसे होते रहते हैं और इसके पीड़ित अक्सर गरीब जातीय समुदायों के होते हैं। (पाकिस्तान आम चुनाव: पहली बार इस गांव की महिलाओं ने वोट डाले)

स्थानीय पुलिस अधिकारी आंग जिन क्याव ने बताया कि ताजा हादसा सेत मु उप शहर में भारी बारिश के बाद मंगलवार को हुआ जिसमें कम से कम 27 लोग दब गए। इनमें से ज्यादातर लोग गरीब जातीय रवांग समुदाय के हैं। उन्होंने कहा , ‘‘ हमें अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। हम रेड क्रॉस और दमकल कर्मियों के साथ आज फिर से तलाश शुरू करेंगे। ’’

रवांग म्यांमार का सबसे छोटा जातीय समूह है। इसाई बहुल इस समुदाय में केवल 70,000 सदस्य हैं। ये उत्तरी भाग के पर्वतीय इलाके में रहते हैं जिनमें से कई असंगठित खनन क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘‘बारिश के मौसम से पहले जेड की तलाश कर रहे लोग जमीन खोदते हैं। अब बारिश हो रही है और जमीन ठोस नहीं है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश