1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान आम चुनाव: पहली बार इस गांव की महिलाओं ने वोट डाले

पाकिस्तान आम चुनाव: पहली बार इस गांव की महिलाओं ने वोट डाले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 01:43 pm IST

पाकिस्तान में बुधवार को हो रहे 11वें आम चुनाव के लिए लाखों पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन इस बार एक ऐसे गांव की महिलाएं भी वोट डाल रही हैं, जिन्हें इससे पहले कभी वोट डालने की मंजूरी नहीं थी।

Pakistan general elections - India TV Hindi
Pakistan general elections

लाहौर: पाकिस्तान में बुधवार को हो रहे 11वें आम चुनाव के लिए लाखों पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन इस बार एक ऐसे गांव की महिलाएं भी वोट डाल रही हैं, जिन्हें इससे पहले कभी वोट डालने की मंजूरी नहीं थी। पंजाब शहर के खुहाब गांव की महिलाएं पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार इस चुनाव में वोट डाल रही हैं। (क्वेटा में चुनाव के दौरान बम धमाका, कम से कम 25 लोगों की मौत )

'डेली पाकिस्तान' के मुताबिक, मतदान शुरू होने के बाद महिलाएं मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि इन चुनावों में 10.59 करोड़ लोग मतदान के लिए पंजीकृत है, जिनमें 4.7 करोड़ महिलाएं हैं।

गौरतलब है कि, क्वेटा शहर में एक मतदान केंद्र के बाहर आत्मघाती विस्फोट में 28 लोगों के समेत देश के अन्य हिस्सों में हिंसा की कई घटनाओं में कम से कम 31 लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा के ईस्टर्न बाइपास के समीप एक पुलिस वैन को निशाना बनाते हुए आत्मघाती विस्फोट किया गया जिसमें पांच पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई तथा 30 अन्य लोग घायल हो गए। क्वेटा बलूचिस्तान प्रांत की प्रांतीय राजधानी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश