1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार: जल महोत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा, हुई 285 लोगों की मौत

म्यांमार: जल महोत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा, हुई 285 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2017 09:39 am IST,  Updated : Apr 18, 2017 09:40 am IST

म्यांमार में चार दिवसीय जल महोत्सव के दौरान 285 लोगों की मौत हो गई जबकि 1,073 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जल महोत्सव के दौरान कुल 1,200 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए।

mynmar- India TV Hindi
mynmar

यांगून: म्यांमार में चार दिवसीय जल महोत्सव के दौरान 285 लोगों की मौत हो गई जबकि 1,073 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जल महोत्सव के दौरान कुल 1,200 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए।

ये भी पढ़े

मृतकों में से 10 नेपीथा, 44 यांगून, 36 मांडले, 26 सागेंग, 11 तानिनतेरई, 37 बागो, 11 माग्वे, 20 मोन स्टेट, 17 राखिने, 29 शान और 28 अयेयावाड्डे से हैं।

इस दौरान हत्या, कार दुर्घटना, मादक पदार्थो के इस्तेमाल, चोरी, हथियार रखने और सामूहिक हिंसा के मामले दर्ज हुए।

इस साल पारंपरिक थिंगयान जल महोत्सव का आयोजन गुरुवार से रविवार तक हुआ।

गौरतलब है कि पिछले साल हुए जल महोत्सव के दौरान कुल 272 लोगों की मौत हुई थी और 1,086 लोग घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश