1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: नंगरहार प्रांत में विस्फोट, कम से कम 2 लोगों की मौत

पाक: नंगरहार प्रांत में विस्फोट, कम से कम 2 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 06, 2018 01:22 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 01:22 pm IST

पूर्वी नंगरहार प्रांत में एक ईंधन ट्रक पर लगाए गए एक बम में विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी।

Pak An explosion in Nangarhar province at least 2 killed- India TV Hindi
Pak An explosion in Nangarhar province at least 2 killed

काबुल: पूर्वी नंगरहार प्रांत में एक ईंधन ट्रक पर लगाए गए एक बम में विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अत्ताउल्ला खोग्यानी ने बताया कि आज तड़के हुये विस्फोट में तीन लोग घायल भी हुए। (द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने अमेरिका जाएंगी पाक विदेश सचिव )

उन्होंने बताया कि यह विस्फोट प्रांत के बेहसुद जिले में प्रांतीय राजधानी जलालाबाद और पाकिस्तान से सटी तोर्कहाम सीमा के बीच एक मुख्य राजमार्ग के पास हुआ। खोग्यानी ने बताया कि यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सड़क किनारे स्थित करीब 30 दुकानों और कार मरम्मत करने वाले गैराजों में आग लग गयी। विस्फोट की जिम्मेदारीकिसी ने नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश