1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शीर्ष-20 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो सकता है पाकिस्तान: इटली के राजदूत स्टेफानो पोंटेकोर्वो

शीर्ष-20 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो सकता है पाकिस्तान: इटली के राजदूत स्टेफानो पोंटेकोर्वो

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 08:14 pm IST

पाकिस्तान में इटली के राजदूत स्टेफानो पोंटेकोर्वो का कहना है कि पाकिस्तान सही रास्ते पर चल रहा है और यह देश दुनिया की शीर्ष-20 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो सकता है।

शीर्ष-20...- India TV Hindi
शीर्ष-20 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो सकता है पाकिस्तान: इटली के राजदूत स्टेफानो पोंटेकोर्वो

फैसलाबाद | पाकिस्तान में इटली के राजदूत स्टेफानो पोंटेकोर्वो का कहना है कि पाकिस्तान सही रास्ते पर चल रहा है और यह देश दुनिया की शीर्ष-20 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तान सफलतापूर्वक अपनी अनौपचारिक अर्थव्यवस्था के संपूर्ण दस्तावेज तैयार करता है तो यह सफलता हासिल की जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, फैसलाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 300 अरब है, लेकिन इसमें से 80 फीसदी अर्थव्यवस्था बिना दस्तावेज के है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के दस्तावेज तैयार करने जैसे उपायों के कारण देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) नीचे जा सकता है मगर लंबी अवधि में यह देश को समृद्ध बनाने में मदद करेगा। मौद्रिक कदमों की सराहना करते हुए राजदूत ने आशा व्यक्त की कि पाकिस्तान जल्द ही आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन जाएगा।

मशीनरी के निर्माण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इटली विश्व स्तर के उत्पादों का उत्पादन कर रहा है, जो चीन में बने उत्पादों की तुलना में महंगा है। राजदूत ने साझा किया कि कुछ इतालवी फर्म अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त उद्यम शुरू करने के लिए बातचीत कर रही हैं। विभिन्न सवालों के जवाब में राजदूत ने व्यापारियों के मुद्दों को हल करने में उनके सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश