1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान नहीं लड़ेगा दूसरों की लड़ाई: इमरान खान

पाकिस्तान नहीं लड़ेगा दूसरों की लड़ाई: इमरान खान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 12:48 pm IST

इमरान ने कहा कि वह शुरू से ही जंग के खिलाफ रहे हैं और उनकी सरकार की विदेश नीति देश के सर्वोच्च हित में होगी।

पाकिस्तान नहीं लड़ेगा दूसरों की लड़ाई: इमरान खान- India TV Hindi
पाकिस्तान नहीं लड़ेगा दूसरों की लड़ाई: इमरान खान

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकवाद के खिलाफ जंग को लेकर कहा है कि वह भविष्य में किसी और देश की लड़ाई नहीं लड़ेंगे। इमरान ने कहा कि वह शुरू से ही जंग के खिलाफ रहे हैं और उनकी सरकार की विदेश नीति देश के सर्वोच्च हित में होगी। इमरान खान ने यह बात रक्षा दिवस के कार्यक्रम में बोलते हुए कही। इस मौके पर पाकिस्तान के कई सांसद, डिप्लोमैट्स, खिलाड़ी और तमाम कलाकार मौजूद थे। इमरान के बयान का अर्थ इस बात से लगाया जा रहा है कि अपनी धरती पर पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ ऐक्शन में अब पाकिस्तान पीछे हट सकता है।

बता दें कि अमेरिका और भारत की ओर से लगातार पाकिस्तान पर यह दबाव बनाया जाता रहा है कि वह अपनी धरती पर सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे। आतंकवाद से जंग में गई जानों को लेकर इमरान खान ने कहा, ‘मैं बहुत पहले से इस जंग के खिलाफ रहा हूं। भविष्य में हम किसी भी दूसरे देश की जंग का हिस्सा नहीं बनेंगे। हमारी विदेश नीति देश के सर्वोच्च हित में होगी।’

इमरान खान ने कहा कि हम ह्यूमन कैपिटल पर निवेश करने का काम करेंगे। नए बने पीएम ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने, अस्पताल तैयार करने और मेरिट सिस्टम बनाकर हम सभी के साथ एक समान व्यवहार सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मदीना के पहले मुस्लिम राज्य की तर्ज पर किया जाएगा। सेना और सरकार के बीच मतभेदों के सवालों पर इमरान ने कहा कि देश के हितों को लेकर हम एक ही राह पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश