इस्लामाबाद: पाकिस्तान अगले वित्त वर्ष तक अपना एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम को शुरु करने की तैयारी में है। मीडिया रपटों के मुताबिक इसका एक मकसद भारत पर नजर रखना और दूसरा नागरिक एवं रक्षा कार्यों के लिए विदेशी उपग्रहों पर निर्भरता को कम करना है। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी सुपारको ( स्पेस एंड अपर एटमॉसफियर रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ) के लिए वित्त वर्ष 2018-19 में 4.70 अरब रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें तीन नयी परियोजनाओं के लिए 2.55 अरब रुपये का बजट भी शामिल है।
Related Stories
नागरिक एवं सैन्य गतिविधियों के लिए फ्रांस और अमेरिका के उपग्रहों पर अपनी निर्भरता कम करने और उपग्रह विकसित की क्षमता में आत्मनिर्भर बनने के लिए पाकिस्तान के कई परियोजनाओं पर आगे बढ़ने की संभावना है। इस आवंटन में 1.35 अरब रुपये के पाकिस्तान मल्टी - मिशन उपग्रह का वित्तपोषण भी शामिल है। इसके अलावा पाकिस्तान कराची , लाहौर और इस्लामाबाद में अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना करने की भी योजना बना रहा है। इस पर एक अरब रुपये का खर्च आने की संभावना है।