1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. साउथ कोरिया के इस शहर में बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 70 लाख रुपये, जानें पूरी स्कीम

साउथ कोरिया के इस शहर में बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 70 लाख रुपये, जानें पूरी स्कीम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 08:47 pm IST

शहर के अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि जल्द ही वहां की जनसंख्या 10 लाख से नीचे आ जाएगी।

Changwon Children, Changwon Children Money, Changwon Child Birth Loan- India TV Hindi
जिन जोड़ों के 3 बच्चे होंगे उन्हें सरकार की तरफ से लगभग 70 लाख रुपये की मदद मिलेगी। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

स्योल: साउथ कोरिया के एक शहर में ऐसे लोगों को 92 हजार डॉलर (लगभग 70 लाख रुपये) दे रही है जिनके कम से कम 3 बच्चे हैं। स्थानीय मीडिया KNN की बुधवार को आई रिपोर्ट के मुतबिक, साउथ गाइओनसांग प्रांत का चैंगवोन शहर घटती हुई जनसंख्या के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में शहर के प्रशासन ने इस संकट से निपटने के लिए आर्थिक मदद जारी करने का ऐलान किया है। इस नई पॉलिसी के तहत प्रशासन शहर में रहने वाले सभी विवाहित जोड़ों को 10 करोड़ वोन (लगभग 70 लाख रुपये) का लोन दे रहा है।

जानें, क्या है पूरी स्कीम

प्रशासन द्वारा जारी की गई स्कीम के मुताबिक, यदि दंपति एक बच्चे को जन्म देता है तो लोन का ब्याज पूरी तरह माफ हो जाएगा। यदि उनके 2 बच्चे होते हैं तो लोन का 30 प्रतिशत हिस्सा माफ होगा, जबकि 3 बच्चे होने की सूरत में पूरा पैसा ही माफ हो जाएगा और उन्हें एक धेला वापस नहीं देना होगा। इस तरह देखा जाए तो जिन जोड़ों के 3 बच्चे होंगे उन्हें सरकार की तरफ से लगभग 70 लाख रुपये की मदद मिलेगी। साउथ कोरिया की सरकार ने कहा है कि 2020 में देश में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या (2,75,815) से ज्यादा जान गंवाने वाले लोगों की संख्या (3,07,764) रही है।

अधिकारियों को सता रही है चिंता
चैंगवोन शहर के अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि जल्द ही वहां की जनसंख्या 10 लाख से नीचे आ जाएगी। स्थानीय सरकार का कहना है कि उसकी कोशिश कंपनियों को आकर्षित करके और कामगारों के साथ-साथ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले लड़कों के लिए आवास में सब्सिडी देकर ज्यादा से ज्यादा नौकरियां उत्पन्न करने की है। प्रशासन की कोशिश है कि 2025 तक शहर में 20 हजार नौकरियां पैदा की जा सकें। माना जाता है कि काम करने के लंबे घंटों और घटती नौकरियों के चलते दक्षिण कोरिया के युवा शादी और बच्चे पैदा करने से दूर भाग रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश