1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका ने जारी किया अपना नया मानचित्र, चीन की मदद से तैयार परियोजनाओं को मिली जगह

श्रीलंका ने जारी किया अपना नया मानचित्र, चीन की मदद से तैयार परियोजनाओं को मिली जगह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 08:25 pm IST

श्रीलंका के महासर्वेक्षक पी. संगकारा ने बृहस्पतिवार को कोलंबो में चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि श्रीलंका के मानचित्र की 50 हजार सीरीज 1995 में तैयार की गयी थी। उसे अद्यतन किया गया है और उसमें नयी जानकारियों को शामिल किया गया है। नक्शे का यह नया संस्करण हाल ही में जारी हुआ है।

Sri Lanka launches new official map featuring Chinese investments- India TV Hindi
Sri Lanka launches new official map featuring Chinese investments (Representational Image)

बीजिंग: श्रीलंका ने अपना नया मानचित्र जारी किया है जिसमें कोलंबो पोर्ट सिटी और हंबनटोटा बंदरगाह समेत विकास की कई परियोजनाओं को शामिल किया गया है। चीन की सरकारी मीडिया ने रविवार को इसकी खबर दी। श्रीलंका के महासर्वेक्षक पी. संगकारा ने बृहस्पतिवार को कोलंबो में चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि श्रीलंका के मानचित्र की 50 हजार सीरीज 1995 में तैयार की गयी थी। उसे अद्यतन किया गया है और उसमें नयी जानकारियों को शामिल किया गया है। नक्शे का यह नया संस्करण हाल ही में जारी हुआ है। 

Related Stories

नये मानचित्र में चीन की मदद से तैयार हुई कई परियोजनाओं को शामिल किया गया है। संगकारा ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण बदलावों में देश के दक्षिणी हिस्से में कोलंबो पोर्ट सिटी और हंबनटोटा बंदरगाह, उत्तर मध्य प्रांत में मोरगहकंडा रिजर्वेयर तथा नये राजमार्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब हर दो साल में मानचित्र में नयी जानकारियां शामिल की जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश