1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नाकाम हुआ सुरक्षा परिषद का युद्ध विराम, सीरिया में हमले अभी भी जारी

नाकाम हुआ सुरक्षा परिषद का युद्ध विराम, सीरिया में हमले अभी भी जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 08:24 pm IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ओर से सीरिया में 30 दिनों का राष्ट्रव्यापी युद्ध विराम नाकाम हो गया...

Syrian forces | AP Photo- India TV Hindi
Syrian forces | AP Photo

दमिश्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ओर से सीरिया में 30 दिनों का राष्ट्रव्यापी युद्ध विराम नाकाम हो गया। युद्ध विराम की मांग के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटों बाद भी सीरियाई सरकार की सेना ने हवाई हमले और बमबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्र स्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घौटा में रविवार को सीरियाई सरकार की सेना ने हमला करना जारी रखा।

युनाइटेड किंगडम स्थित युद्ध पर निगरानी रखने वाली सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षण चौकी (SOHR) के मुताबिक, रविवार की सुबह 2 हवाई हमलों से अल शिफोनिया शहर को निशाना बनाया गया और फौजी दस्ते ने हरास्ता, कार्फ बडना, और जेसरेन पर मिसाइल दागे। सरकारी फौजी दस्तों और जैश अल-इस्लाम (इस्मी फौज) के बीच भिडं़त के बावजूद SOHR ने बताया कि पूर्वी घौटा में सरकारी फौजी दस्तों के हमले तेज होने के बाद से शनिवार की रात क्षेत्र में सबसे अधिक शांति थी और वहां कोई हताहत नहीं हुआ।

यूएनएससी ने शनिवार को पूर्वी घौटा समेत सीरिया में 30 दिनों का राष्ट्रव्यापी युद्ध विराम की मांग को सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी घौटा में किए जा रहे तेज हमलों में एक सप्ताह के भीतर 127 बच्चों समेत करीब 510 लोग मारे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश