1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विद्रोहियों के इलाके में सीरियाई सेना की बमबारी, महिलाओं-बच्चों समेत 98 नागरिकों की मौत

विद्रोहियों के इलाके में सीरियाई सेना की बमबारी, महिलाओं-बच्चों समेत 98 नागरिकों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2018 08:06 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 08:06 pm IST

सीरियाई सेना द्वारा विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में की गई बमबारी में कम से कम 98 नागरिकों की मौत हो गई है।

Syria bombing- India TV Hindi
Syria bombing

बेरूत: सीरियाई सेना द्वारा विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में की गई बमबारी में कम से कम 98 नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को राजधानी दमिश्क के सबअर्बन इलाके ईस्टर्न घोउटा में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में सीरियाई सेना के द्वारा यह बमबारी की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों में 20 बच्चे और 15 महिलाएं भी शामिल हैं। सीरिया के एक युद्ध निगरानीकर्ता ने इसकी जानकारी दी है। 

ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’  ने कहा कि दमिश्क के बाहर विद्रोहियों के प्रभाव वाले इलाके में सोमवार को की गई बमबारी में असैन्य नागरिकों की मौत का यह आंकड़ा 2015 की शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा है। सीरिया के सिविल डिपेंस जिसे व्हाइट हेलमेट के नाम से जाना जाता है, ने कहा कि गोलाबारी और एयरस्ट्राइक में 98 लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी और भी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अंग्रेजी अखबार गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक चार अस्पतालों पर बमबारी हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश