1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ये पीली चीज है बेहद फायदेमंद, मोटापा भी होता है कम, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ये पीली चीज है बेहद फायदेमंद, मोटापा भी होता है कम, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 15, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 04:50 pm IST

आप अपनी डाइट में ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करें जो ट्राइग्लिसराइड को काम करें। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में नींबू को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

lemon water for bad cholesterol- India TV Hindi
lemon water for bad cholesterol Image Source : SOCIAL

लंबे समय तक कोलेस्ट्रॉल होने पर शरीर कई गंभीर बीमारियों का घर बन जाता है।बता दें, धमनियों में बैड फैट लिपिड्स बढ़ने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हटीहै। असल में ये ब्लॉकेज का कारण बनती है और इससे हाई बीपी और दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट बेहतर करनी होगी। आप अपनी डाइट में ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करें जो ट्राइग्लिसराइड को काम करें। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में नींबू को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। सबसे पहले तो ये बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करता है। इसके अलावा यह मोटापा भी तेजी से कम करता है।तो चलिए जानते हैं नींबू का बैड कोलेस्ट्रॉल में कैसे इस्तेमाल करें?

नींबू बैड कोलेस्ट्रॉल करता है कम:

रोज़ाना एक गिलास नींबू पानी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है। ये लो डेंसिटी वाले फैट को धमनियों से चिपकने से रोकता है और ब्लड वेसेल्स को अंदर से साफ करने में मदद करता है। दरअसल, नींबू का साइट्रिक एसिड फैट के कणों के साथ इसे पिघलाने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे धमनियां साफ हो जाती हैं और ब्लॉकेज और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।  अपने प्राकृतिक रूप से उच्च विटामिन सी के कारण, नींबू रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं। हर दिन पानी में दो से तीन नींबू का रस मिलाकर पीने से आपके कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (जिसे 'खराब' कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है) को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

मोटापा भी करता है कंट्रोल: 

अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो कंट्रोल करने में नींबू पानी बेहद फायदेमंद है। यह एक प्रकार का क्लींजर है जो शरीर में फैट को जमा होने से रोकता है। ये शरीर में फैट को कहीं भी जमा नहीं होने देता और इससे जिद्दी फैट नहीं बढ़ता। इससे आप मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

हाई कॉलेस्टेरोल में नींबू पानी कब और कैसे पिएं?

हाई कॉलेस्टेरोल में नींबू पानी पीने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप हर दिन सुबह खाली पेट गर्म पानी में 1 नींबू निचोड़ कर पिएं। ये आपके पेट और सेहत के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।