1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया की राजधानी में हजारों मकान आए बाढ़ की चपेट में

इंडोनेशिया की राजधानी में हजारों मकान आए बाढ़ की चपेट में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2017 12:02 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 12:02 pm IST

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण नालों और सड़कों पर पानी भर गया और हजारों मकान बाढ़ की चपेट में आ गए। आपदा राहत एजेंसी ने कहा कि जकार्ता में 50 से

thousand of houses hit by flood in the capital of indonesia- India TV Hindi
thousand of houses hit by flood in the capital of indonesia

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण नालों और सड़कों पर पानी भर गया और हजारों मकान बाढ़ की चपेट में आ गए। आपदा राहत एजेंसी ने कहा कि जकार्ता में 50 से ज्यादा क्षेत्रों में बाढ़ आई है और पूर्वी जकार्ता में 4.9 फुट तक पानी भरा हुआ है।

एजेंसी ने कहा कि शहर के नाले इस भराव को समाहित नहीं कर सके और नदियां भी तय स्तर से उपर बहने लगीं। वर्ष 2013 में आई बाढ़ ने जकार्ता में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली थी और हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा था।

शहर के बड़े महानगरीय इलाके में लगभग तीन करोड़ लोग रहते हैं। शहरी प्रशासन का कहना हे कि उसने वर्ष 2013 की बाढ़ के बाद से नदियों में से गाद निकालकर और अन्य उपाय करके बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या कम की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश