1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान से आई 3 बड़ी ख़बर, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला, यूक्रेन का यात्री विमान क्रैश, न्यूक्लियर प्लांट के करीब भूकंप के झटके

ईरान से आई 3 बड़ी ख़बर, अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला, यूक्रेन का यात्री विमान क्रैश, न्यूक्लियर प्लांट के करीब भूकंप के झटके

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2020 10:22 am IST,  Updated : Jan 08, 2020 10:25 am IST

ईरान की घटनाओं के कारण सुबह से लोगों की धकड़नें बढ़ी हुई हैं। ईरान ने आज इराक में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया तो उसके कुछ घंटे बाद ही यूक्रेन का एक यात्री विमान तेहरान एयरपोर्ट के नजदीक क्रैश हो गया।

ईरान से आई 3 बड़ी ख़बर, बढ़ी लोगों की धकड़नें- India TV Hindi
ईरान से आई 3 बड़ी ख़बर, बढ़ी लोगों की धकड़नें

नई दिल्ली: ईरान की घटनाओं के कारण सुबह से लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। ईरान ने आज इराक में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया तो उसके कुछ घंटे बाद ही यूक्रेन का एक यात्री विमान तेहरान एयरपोर्ट के नजदीक क्रैश हो गया। इसमें क्रू मेंबर्स समेत 180 यात्री सवार थे। इसके कुछ देर बाद ही ईरान में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर पहला झटका 5.5 का था जबकि दूसरा झटका 4.9 का आया। खास बात ये है कि जहां भूकंप के झटके मसहूस किए गए वहीं ईरान का न्यूक्लियर रिएक्टर भी है।

Related Stories

ईरान ने आज रात इराक में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान ने इराक के अल असद और इरबिल में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया है। ईरान की तरफ से एक दर्जन से भी ज्यादा मिसाइल दागे गए। ईरान ने फतेह 313 मिसाइल से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका ने इस हमले की पुष्टि कर दी है।

एयरबेस पर अमेरिका के साथ गंठबंधन सेनाएं तैनात हैं। इस हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी के मुताबिक करीब साढ़े पांच बजे इराक में अमेरिकी और गठबंधन सेना के ठिकानों पर 1 दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया है। अमेरिका सेना बेस पर बुधवार तड़के मिसाइल हमले के बाद पेंटागन ने बयान जारी कर कहा कि वह हमले में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

वहीं ईरान में तेहरान एयरपोर्ट के पास एक प्लेन क्रैश होग गया है। इस प्लेन में 180 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। अभी तक मिली रही जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह तकनीकी खामी बताई जा रही है। क्या इस विमान हादसे का ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव से कोई संबंध है, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश