1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में रांझा हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये की करेंसी बरामद, इन 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार

नेपाल में रांझा हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये की करेंसी बरामद, इन 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 09, 2024 07:54 am IST,  Updated : Aug 09, 2024 07:54 am IST

नेपाल में रांझा हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये कैश बरामद होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस मामले में 5 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी रुपये का सोर्स नहीं बताए पाए।

नेपाल एअरपोर्ट।- India TV Hindi
नेपाल एअरपोर्ट। Image Source : AP

काठमांडूः नेपाल में एक हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये कैश बरामद होने से सनसनी फैल गई है। नेपाल पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को पकड़ा है। वह सभी भारतीय हैं। इनकी गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को को की गई। पुलिस के अनुसार पांच भारतीयों को बिना कोई स्रोत बताए लाखों नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रकाश नारायण गुप्ता (44), अजय मिश्रा (43), आशीष गुप्ता (45), बिमल गुप्ता (46) और पंकज जायसवाल (39) को पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज नगर पालिका के रांझा हवाई अड्डे से सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सभी भारतीय नागरिक हैं और इस दौरान काठमांडू जाने वाले विमान में सवार होने वाले थे। मगर इससे पहले ही वह पकड़ लिए गए। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 24 लाख नेपाली रुपए बरामद किए गए। जांच के दौरान यह दावा किया गया कि गिरफ्तार लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में इतना अधिक कैश उन लोगों के पास कैसे और कहां से आया, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पैसा कहां और किस मद में ले जाया जा रहा था, इसे लेकर भी पड़ताल की जा रही है।  (भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश