1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान के सुरक्षा संवाद में शामिल हुए भारत 3 के पूर्व शीर्ष सैन्य अधिकारी, बौखलाया चीन

ताइवान के सुरक्षा संवाद में शामिल हुए भारत 3 के पूर्व शीर्ष सैन्य अधिकारी, बौखलाया चीन

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 31, 2023 11:47 pm IST,  Updated : Aug 31, 2023 11:47 pm IST

ताइवान में पिछले दिनों सुरक्षा संवाद समिति में भारतीय सेना के तीन पूर्व सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। यह बात चीन को बेहद नागवार गुजरी है। चीन ने भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी को एक-चीन नीति का उल्लंघन माना है। चीन ने भारत को ताइवान से सीमित संबंध ही रखने की अपील की है।

शी जिनपिंग, चीन के राष्ट्रपति।- India TV Hindi
शी जिनपिंग, चीन के राष्ट्रपति। Image Source : AP

ताइवान के अधिकारियों द्वारा राजधानी ताइपे में आयोजित सुरक्षा संवाद समिति में तीन भारतीय पूर्व सैन्य अधिकारियों को बुलाने से चीन भड़क गया है। भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी को चीन ने एक-चीन नीति का उल्लंघन करार दिया है। चीन ने भारत को भविष्य में ताइवान से सीमित संबंध रखने की उम्मीद जताई है। चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बीजिंग के साथ कूटनीतिक संबंध रखने वाले देशों और ताइवान के अधिकारियों के बीच किसी भी तरह के आधिकारिक संवाद का कड़ा विरोध करता है।

बता दें कि भारत के तीन पूर्व शीर्ष सैन्य अधिकारी इस महीने ताइपे में ताइवान के अधिकारियों द्वारा आयोजित सुरक्षा संवाद में शामिल हुए थे। इस आयोजन की खबरों पर एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि बीजिंग के साथ संबंध रखने वाले किसी भी देश का ताइवान से इस तरह से संवाद रखने का वह विरोध करता है। स्वशासी ताइवान को अपना क्षेत्र मानने वाला चीन ताइपे की किसी भी उच्चस्तरीय यात्रा का नियमित रूप से विरोध करता रहा है और उसका कहना है कि यह एक-चीन के सिद्धांत का उल्लंघन है।

भारत के ये तीन अधिकारी ताइपे में हुए थे शामिल

खबरों के अनुसार नौसेना, सेना और वायु सेना के पूर्व प्रमुख क्रमश: एडमिरल करमबीर सिंह, जनरल एमएम नरवणे और एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने हाल में ताइवान में आयोजित केटागलान फोरम के 2023 हिंद-प्रशांत सुरक्षा संवाद में शिरकत की थी। इस बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चीन के साथ कूटनीतिक संबंध रखने वाले देशों और ताइवान के अधिकारियों के बीच किसी भी तरह के आधिकारिक संवाद का चीन कड़ा विरोध करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारा सतत और स्पष्ट रुख है। हमें उम्मीद है कि संबंधित देश एक-देश सिद्धांत का पालन करेगा, ताइवान से जुड़े मुद्दों को उचित तरीके से संभालेगा और ताइवान के साथ किसी भी तरह का सैन्य एवं सुरक्षा सहयोग रखने से दूरी बनाएगा।’ (भाषा)

यह भी पढ़ें

सामने आई दुनिया की धड़कनें रोक देने वाली खबर, प्रिगोझिन ने अपना वीडियो जारी कर कहा-"जिंदा हूं मैं"

5000 लोगों पर शोध के बाद अमेरिकी डॉक्टर का चौंकाने वाला दावा, मौत के बाद भी जीवन संभव; जानें आत्मा कहां जाती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश