Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Nepal Bus Accident: तमिलनाडु के 7 तीर्थयात्रियों के शव कल दिल्ली लाए जाएंगे, मनोकामना मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

Nepal Bus Accident: तमिलनाडु के 7 तीर्थयात्रियों के शव कल दिल्ली लाए जाएंगे, मनोकामना मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Mar 16, 2026 10:43 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 10:43 pm IST

तमिलनाडु के पोलाची और देवकोट्टई से 25 लोगों का एक जत्था तीर्थयात्रा पर नेपाल गया था। नेपाल के मनोकामना मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 14 मार्च को लौटते समय इन लोगों को लेकर जा रही बस एक घाटी में गिर गई। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई।

नेपाल में भारत के सात...- India TV Hindi
Image Source : AP नेपाल में भारत के सात तीर्थयात्रियों की मौत (फाइल फोटो)

नेपाल में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों के शव 17 मार्च को दिल्ली लाए जाएंगे। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि बस हादसे के बाद उन्होंने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्हें बताया गया कि शवों को मंगलवार को नई दिल्ली ले जाया जाएगा। इस हादसे में तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

तमिलनाडु से 25 लोगों का जत्था गया था नेपाल

बता दें कि तमिलनाडु के पोलाची और देवकोट्टई से 25 लोगों का एक जत्था तीर्थयात्रा पर नेपाल गया था। नेपाल के मनोकामना मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 14 मार्च को लौटते समय इन लोगों को लेकर जा रही बस एक घाटी में गिर गई। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हुए, जिनका चितवन के सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

सभी मृतक भारतीय नागरिक

इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की गई है। 

मंत्री एल. मुरुगन ने X पर पोस्ट किया, "दुर्घटना में जान गंवाने वालों के शवों को कल दिल्ली लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली से तीर्थयात्रियों के इन शव उनके गृह नगर पहुंचाए जाएंगे।" उन्होंने कहा, "मैं यह भी बताना चाहता हूं कि अस्पताल में उपचार करा रहे लोगों को भारतीय दूतावास के माध्यम से सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें-

मौत का LIVE Video: मासूम को किडनैप करके ले जा रहा था, तभी कार ने कुचल दिया, जांच हुई तो उड़ गए होश

महाराष्ट्र: पुलिस से डरकर भाग रहे 3 युवक मालगाड़ी की चपेट में आए, मौके पर मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement